ललितपुर, अगस्त 10 -- ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत रामनगर में हाइवे के चौराहे पर बाइक सवार दंपति को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी जबकि उसके पति चुटहिल हुआ। राहगीरों की मदद से पति और पत्नी को मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना बानपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम खिरिया छतारा निवासी 22 वर्षीय भारती पत्नी दीपक की पिछले दो दिन से तबीयत खराब थी। उसको बुखार आ रहा था। पहले दिन उसने गांव में ही इलाज कराया लेकिन जब उसे कोई आराम नहीं हुआ तो सोमवार सुबह उसका पति उसे बाइक से लेकर मेडिकल कालेज में दिखाने के लिए आ रहा था। वह अपने गांव से चलकर ग्राम पनारी के रास्ते सुरई घाट होते हुए शहर में दाखिल होने के लिए ललितपुर हाइवे स्थित राम...