फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। प्याला गांव में शुक्रवार सुबह एक ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे से गुस्सा होकर ग्रामीणों सड़क पर आकर खड़े हो गए। इससे कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया। बाद में पुलिसने समझा-बुझाकर उन्हें सड़क से हटा दिय। जानकारी के अनुसार, प्याला गांव निवासी 65 वर्षीय हरदम देवी शुक्रवार सुबह अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात ...