रामपुर, अप्रैल 4 -- शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मधुपुरी का डेरा निवासी दो सगे भाई बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कुक्कू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.