जौनपुर, अप्रैल 3 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली जौनपुर क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी के थोड़ा आगे जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब छह बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक शिक्षिका की मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके पति घायल हो गए। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव बदलापुर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के उदपुर गुल्हवा गांव निवासी 59 वर्षीय सुमन सिंह गांव के ही कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक थीं। गुरुवार की सुबह अपने पति सत्यनारायण सिंह के साथ शीतला चौकियां धाम दर्शन करने के लिए निकलीं। वहां से जौनपुर पहुंची और जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग से होते हुए चौकियां धाम जा रहीं थी, सिपाह पुलिस चौकी के आगे पहुंची थीं, तभी पीछे से जा रहे एक ट्रक ने टक...