गोपालगंज, अप्रैल 13 -- फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक महिला भी चपेट में आकर घायल हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुलवरिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी रामवृक्ष सिंह एवं मगहिया गांव की रुपनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी ...