गाजीपुर, मई 2 -- सैदपुर/खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार त्रिमुहानी पर शनिवार की दोपहर में बाइक सवार वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी। वृद्ध का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करमपुर गांव निवासी रामकिशुन राम मोटरसाइकिल से घर से सैदपुर जा रहे थे। जैसे ही वह औड़िहार त्रिमुहानी के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रामकिशुन खेती कर परिवार का खर्च चलाते थे। वह अपने पीछे दो बेटे शशांक कुमार और सौरव कुमार, एक बेटी तथा पत्नी उषा देवी को छोड...