अमरोहा, अप्रैल 19 -- गजरौला। शनिवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार लैब संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं लैब संचालक की मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार हसनपुर क्षेत्र के गांव रझोंहा निवासी 34 वर्षीय गिरीश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह की ससुराल क्षेत्र के गांव फोंदापुर में है। गिरीश अपनी ससुराल आया हुआ था। वह शनिवार दोपहर बाइक से गजरौला आए थे। थाने के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर गिरीश के परिजन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.