नोएडा, जुलाई 16 -- दादरी, संवाददाता। जीटी रोड पर कोट गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बदायूं निवासी अमरीश ने बताया कि उनका बेटा श्याम अपनी पत्नी सीमा के साथ 9 जुलाई को बाइक से दिल्ली से घर लौट रहा था। दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में श्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीमा घायल हो गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज घायल सीमा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतक के पिता ने दादरी कोतवाली में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर...