इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- इकदिल, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय जलाल ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर शाम ट्रक की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव चांदनपुर निवासी सुमित का तीन वर्षीय पुत्र तरुन गुरुवार देर शाम अपने मामा हिम्मत सिंह के साथ बाइक से थाना बकेवर क्षेत्र के गांव बेरीखेड़ा ननिहाल जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों को बकेवर 50 शैया अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मासूम तरुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.