बाराबंकी, फरवरी 26 -- हैदरगढ़। कस्बा के ठठराही वार्ड निवासी शिवांग पांडे (20) अपनी मां कंचन (47) को बाइक से लेकर गुरुवार की देर रात घर आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर गौरा मोड़ पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मां-बेटे सड़क पर तड़पते रहे। राहगीरों ने पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को कई फोन मिलाया। कोतवाल अभिमन्यु मल्ल मौके पर पहुंच गए। लेकिन एंबुलेंस के न पहुंचने पर एक निजी वाहन से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...