हरदोई, जनवरी 5 -- पचदेवरा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। युवक अपनी मां को ननिहाल ले जा रहा था। मृतक के परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज की है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। ग्राम दिवन्नापुर मजरा कमालपुर निवासी किसनपाल खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने दी तहरीर में बताया कि रविवार रात को उनका 19 वर्षीय बेटा गोविंद बाइक से अपनी 52 वर्षीय मां सुनीता को ननिहाल छोड़ने जा रहा था। दोनों रविवार रात करीब 8:30 बजे धर्मपुर मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक दौलत यादव निवासी ग्राम कुम्हर्रा ओरछा (एमपी) ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में सरकारी एंबुलेंस से शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बा स्थित अस्पताल में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.