लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- खमरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 730 पर जसवंतनगर के पास शुक्रवार को पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी खमरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। सीतापुर जिले के रहने वाले चाचा-भतीजे रक्षाबंधन के त्योहार के लिए खमरिया थाना क्षेत्र के खड़वा मीतमऊ गांव जा रहे थे। सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के गांव चंदी दुबई निवासी 55 वर्षीय राममिलन पुत्र अंगद अपने 17 साल के भतीजे अमित पुत्र रामलखन भार्गव के साथ रक्षाबंधन पर्व पर बाइक से खमरिया थाना क्षेत्र के खड़वा मीतमऊ स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत नेशनल हाइवे...