कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहापुर कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक भट्ठा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर सहकर्मियों के साथ उसको पीएचसी राजपुर भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर होकर मडिकल कालेज आते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौदहा हमीरपुर का रहने वाले मो. शम्मी का 26 साल का वसीम खेाजारामपुर के पास एक ईंट भट्ठे में काम करता था। वह किसी काम से वहीं पर काम करने वाले औरैया के श्रमिक शिवम के साथ बाइक से सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में गया था। लौटते समय मुगलरोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित बाइक सड़क पर दूर जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने द...