बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर जिला के भरूआ सुमेरपुर निवासी 24 वर्षीय गोविंद मिश्रा पुत्र रामसजीवन मिश्रा अपनी 60वर्षीय मां सुधा के साथ अपने रिश्तेदार लल्लू तिवारी के घर गुरेह गांव भंडारा में शामिल होने आया था। रविवार की शाम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बाइक से अपनी मां को बैठाकर वापस घर जा रहा था। तभी देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोग बाइक से गिर कर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानका...