हरदोई, जनवरी 10 -- संडीला। अतरौली मार्ग पर आबिद खेड़ा मोड़ के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोनू निवासी माकूम कुआं, कस्बा संडीला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मोनू निजी कार्य से करीमनगर गए थे। वापस लौटते समय आबिद खेड़ा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मोनू दिल्ली में एक गुटखा फैक्ट्री में काम करता था। वह बुधवार को ही दिल्ली से घर आया था। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई और एक बहन हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बता...