मैनपुरी, अगस्त 16 -- औंछा। थाना क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर एटा मार्ग पर ट्रक में बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पिता की मौत हो गई तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल पुत्र को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्र के ग्राम दोली खिरिया निवासी 38 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र सत्यराम अपने 10 वर्षीय पुत्र अनीश के साथ शनिवार को कस्बा औंछा आया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार जहां से वह पुत्र को लेकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बलरामपुर के निकट पहुंचा, तभी एटा की तरफ से आ रहे ट्रक ने...