इटावा औरैया, मई 22 -- जसवंतगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जोनई चौकी के पास नव निर्मित फ्लाईओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल 30 वर्षीय अमित सिंह पुत्र जसराम सिंह निवासी गांव मलिया खेड़ा शाहपुर ब्राह्मण थाना चित्रहाट तहसील बाह आगरा और 50 वर्षीय रामबहादुर पुत्र बड़ेलाल बताए गए हैं। दोनों बाइक से किसी कार्य से कस्बा आ रहे थे। तभी फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े औ...