गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन के सामने फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश कर रही है।मोदीनगर के शिवपुरी क्षेत्र की गली नंबर पांच में टेंट और डीजे कारोबारी विनोद कुमार रहते हैं। वर्तमान में उन्होंने कारोबार संभालने की जिम्मेदारी अपने 27 वर्षीय बेटे आकाश और 22 वर्षीय बेटे वरुण को सौंप रखी है। वरुण डीजे का कारोबार देखता था, जबकि आकाश टैंट का कारोबार देख रहा था। 13 मार्च को दोनों भाइयों ने दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक शादी समारोह में डीजे और टेंट लगाया था। वहां से देर रात काम खत्म करने के बाद बाइक से वापस अपने घर मोदीनगर जा रहे थे। रात में लगभग 12 बजे दोनों भाई साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन के पास से फ्लाई ओव...