गुमला, मार्च 13 -- गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम बाजार के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पुलूंगडेवी जारी निवासी 25 वर्षीय प्रफुल्लित मिंज, 21 वर्षीय अमन मिंज और उनके पिता 52 वर्षीय प्रभु दास मिंज शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रफुल्लित मिंज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अमन मिंज अपनी बाइक से पिता और बहन को लेकर खरीदारी के लिए गुमला आ रहे थे। इसी दौरान सीलम बाजार के समीप सामने से आ रही एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिरकर घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.