लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- मैगलगंज बाइपास पर शुक्रवार शाम एक हादसे मे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार तीन युवक रोमिल पुत्र कल्लू निवासी लालपुर, मिश्रिख निवासी सोनू एवम एक अज्ञात किसी कार्य से मैगलगंज आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मैगलगंज बाइपास पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सोनू (28) निवासी मिश्रिख को गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए महोली ...