शाहजहांपुर, जून 16 -- तिलहर। ट्रक में बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। लखीमपुर खीरी के बौधी खुर्द के अरविंद कुमार रविवार की देर शाहजहांपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहा है ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक को पकड़ लिया जबकि उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने इसकी सूचना अरविंद के परिवार के लोगों को दी और शव पीएम के लिए भिजवाया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...