हाथरस, अगस्त 21 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर में कैमिकल से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एमआर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला मथुरा के वृंदावन परिक्रमा मार्ग निवासी बांकेबिहारी शर्मा 30 पुत्र मदन मोहन शर्मा एक दवा कंपनी में एमआर था। वह बाइक से शुक्रवार को हाथरस से सिकंदराराऊ जा रहा था। सलेमपुर के निकट कैमिकल से भरे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एमआर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई। मृतक ने अपने ढ़ाई माह का बच्चा छोड़ा है। पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उस...