सोनभद्र, मार्च 2 -- दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक सड़क हादसे में ससुराल जा रहे दो बाइक सवार युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जोरूखाड़ गांव के पास हुई जब दोनों युवक विंधमगंज मुडीसेमर के रास्ते बाइक से धूमा गांव जा रहे थे। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चेचिस ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर दूर जाकर गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया घायलों की पहचान आशीष कुमार (22), पुत्र रामपति, निवासी कुडनिया, मध्यप्रदेश और माताराम (30), पुत्र लक्ष्मण हरिजन, निवासी टेडीतेन बैरपुर नवाटोला के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों युवक अपने ससुराल आए हुए थे और धुमा गांव की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हु...