दुमका, मई 6 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोजम्बा गांव के समीप एक अज्ञात ट्रक ने दुमका से हंसडीहा जा रही एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पुल से जा टकराई। इस घटना में करीब आधा दर्जन यात्री के घायल होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार दुमका की ओर से आ रही पुष्पांजलि बस को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने जोरदार धक्का मारा। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय बस में कई यात्री सवार थे। यह भी पढ़ें- सं....पालू के पास बस ने ऑटो को मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल इस दुर्घटना में छह यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य ...