हमीरपुर, अप्रैल 3 -- भरुआ सुमेरपुर। गुरुवार की रात्रि की पाली की ड्यूटी खत्म करके सुबह बहुराष्ट्रीय कंपनी से बाहर निकले बाइक सवार कर्मी को हाईवे में चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना फैक्ट्री कर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल कर्मी का उपचार कानपुर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। कस्बे के देवगांव मार्ग निवासी 30 वर्षीय विपिन कुमार प्रजापति एचयूएल में कर्मचारी है। रात की पाली में ड्यूटी खत्म करके वह शुक्रवार सुबह सात बजे बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे में चढ़ते ही महोबा की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना फैक्ट्री कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक चकनाचूर हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन फैक्ट्री कर्मी...