ट्रक की टक्कर से पूर्व मंत्री के भतीजे की मौत
उरई, जून 10 -- कदौरा (उरई), संवाददाता। जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर कृषि मंडी के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति के बाइक सवार भतीजे प्रदीप को पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।निश्वापुर निवासी रामकेश ने बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा प्रदीप बुधवार को बाइक से किसी काम से बबीना गया था। काम खत्म करने के बाद बबीना से लौटते समय कृषि मंडी के सामने पीछे से एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रदीप बाइक से उछलकर सड़क पर मुंह के बल काफी दूर जा गिरा। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल के पास स्थित सोनी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस और एम्बुलेंस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.