जमुई, जून 3 -- जमुई । निज संवाददाता सोनो- चकाई मुख्य मार्ग पर डुमरी के पास तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन घायल चालक को लेकर सदर अस्पताल से रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर घायल चला की पहचान बेगूसराय जिले के रामलिक निवासी 35 वर्षीय शिव शंकर कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शिव शंकर कुमार पिकअप वाहन पर ...