ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 25 से अधिक श्रद्धालु घायल
रामपुर, जुलाई 24 -- टांडा/दढ़ियाल (रामपुर), संवाददाता। उत्तराखंड के जसपुर स्थित कालू सैय्यद की दरगाह से जियारत कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को गुरुवार को चौखंडी गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में महिलाओं समेत 25 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई घायलों का सीएचसी टांडा में उपचार किया गया, जबकि सात महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना स्वार क्षेत्र के गांव बिजड़ा नानकार के 30 से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से उत्तराखंड के जसपुर से आगे स्थित कालू सैय्यद की दरगाह पर जियारत करने गए थे। गुरुवार को सभी अपने गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर गांव निवासी इरशाद चला रहा था। दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के चौखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.