हरदोई, मार्च 26 -- हरपालपुर (हरदोई) संवाददाता। सांडी कस्बे में दवा लेने जा रहे बाइक सवार दंपति और उसकी 10 साल की बेटी को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। ओवरटेक करने के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। हादसा करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मोनू राजपूत गुरुवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अपनी 28 वर्षीय पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी लक्ष्मी के साथ बाइक से सांडी कस्बे में दवा लेने के लिए जा रहे थे। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर ककरा चिलिंग सेंटर के सामने पहुंचे तभी एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अचानक सामने से आए ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखचे उड़ गए। तीनों की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.