महोबा, अगस्त 10 -- महोबकंठ, संवाददाता। तेज गति से जा रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के गांव उमरई निवासी 27 वर्षीय रोहित पुत्र रामसुफल अपने साथी सोनू उर्फ कौशलेंद्र के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भीमकुंड से जल लेने के लिए बाइक से जा रहा था। क्षेत्र से लगभग तीन बाइक सवार कांवड़ियां मप्र के बिजावर में स्थित भीमकुंड के लिए जा रहे थे। रास्ता में मलहरा के पास तेज गति से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों कांवड़ियों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Agra News: हादसे में दो कांवड़िए घायल, पुलिस ने दोबारा मंगवाई कांवड़ बताया जा रहा है कि कांवड़ियों को भीमकुंड से जल लाकर गांव में स्थित बगबरा मंदिर में जलाभिषेक कराना था। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्र...