ट्रक की टक्कर से दिल्ली में तैनात होमगार्ड की मौत
बागपत, जून 27 -- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दिल्ली में तैनात होमगार्ड की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, हादसे के बाद से मृतक होमगार्ड के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सुन्हैड़ा गांव रहने वाला प्रदीप कुमार उम्र 48 वर्ष दिल्ली होमगार्ड का जवान था। वर्तमान में उसकी तैनाती दिल्ली के गोकुलपुरी थाने में चल रही थी। परिजनों ने बताया कि वह रोजाना बाइक पर सवार होकर दिल्ली आता-जाता था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी रात के समय चल रही है। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में बाइक सवार की मौत गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उसकी बाइक मवीकलां ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.