बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगेहटा निवासी राममोहन पुत्र सदला ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी ऊषा देवी की तबियत खराब होने से एंबुलेंस से कानपुर जा रहे थे। वाहन में उनके पति शंकर व बेटा घनश्याम था। सैमरी नाला थाना तिंदवारी के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। मरीज ऊषा, उनके पति शंकर, बेटा घनश्याम घायल हो गया। सभी को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...