हमीरपुर, मार्च 19 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के व्यस्त राठ तिराहे पर गुरुवार की दोपहर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ई-रिक्शा से जा भिड़ा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया। कोतवाली क्षेत्र के परछछ निवासी 28 वर्षीय रवि व 30 वर्षीय देवेंद्र कुमार भट्ठे से काम कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। जैसे ही इनका ट्रैक्टर नेशनल हाईवे-34 स्थित राठ तिराहे पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर आगे चल रहे ई-रिक्शा से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक 35 वर्षीय तेजप्रताप व उसमें सवार 34 वर्षीय नूरजहां पत्नी नसीम निवासी मौदहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.