कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर, संवाददाता। नौबस्ता में तेज रफ्तार एक ट्रक बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में जीजा की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। गुजैनी के पिपौरी निवासी 44 वर्षीय अनिल कुमार दादा नगर फैक्ट्री में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी किरन, बेटी सोनिया और बेटा शोभित हैं। भाई मनोज ने बताया कि शनिवार शाम अनिल का साला करबिगवां निवासी संजय घर आया था। देर शाम को दोनों बाइक से करबिगवां जा रहे थे। रास्ते में यशोदा नगर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहा ट्रक टक्कर मारकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जीजा-साले को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने जीजा को मृत घोषित कर दिया। साले की हालत गंभीर होने के कारण उनका आईसीयू में इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.