बांदा, जून 23 -- बांदा। निमंत्रण में शामिल होने के बाद बाइक से घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के बनई गौतम पुर निवासी देवराज ने बताया कि उसका 32वर्षीय चचेरा भाई गेंदालाल पुत्र चुन्नू राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपने भूरागढ़ निवासी रिश्तेदार का मकान बना रहा था। वहीं पर रहता था। रविवार को वह अपने मौसिया ससुर के साथ निमंत्रण में गए थे। रात को दोनों लोग वापस बाइक से घर आ रहे थे। तभी भूरागढ़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया था। जिससे गेंदालाल को गंभीर चोटे आई उसे जिला अस्प...