अमरोहा, जुलाई 6 -- हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिडौली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी कपिल पाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता उमराव सिंह 16 जून की सुबह गांव निवासी संजीव पुत्र रामकुमार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुरादाबाद सब्जी मंडी जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर पुल के पास जीवन-24 अस्पताल के पास पीछे से तेज गति और लापरवाही से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कटरा में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत हादसे में उमराव सिंह और संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ...