गंगापार, अगस्त 20 -- सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पहले से खड़े ट्रक के टायर का प्रेशर चेक कर रहे खलासी की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को वाहन समेत हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद, आजमगढ़ निवासी चालक ओमप्रकाश गुरुवार अलसुबह ढाई बजे शंकरगढ़ प्रयागराज से ट्रक में सीमेंट लादकर आजमगढ़ जा रहे थे। प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर सेमरी थानापुर गांव के सामने उन्होंने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान खलासी कैलाश कुमार ट्रक के टायर का प्रेशर चेक कर रहा था। इसी बीच प्रयागराज की ओर से सीमेंट लादकर आ रहे दूसरे ट्रक ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खलासी कैलाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटन...