जौनपुर, फरवरी 3 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित फोरलेन हाइवे पर सोमवार की दोपहर अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक कैश वैन पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग ही था कि हादसे में किसी के जान माल का कोई खतरा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। वाराणसी से कैश लेकर एसआईएस प्रोसीजर कंपनी की वैन सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला सेंट्रल बैंक पर जा रही थी। चालक को उक्त स्थल से सर्विस लेन से नीचे उतरकर बदलापुर-शाहगंज मार्ग से जाना था। लेकिन चालक अमित सिंह वैन को लेकर लगभग 50 मीटर हाइवे पर आगे बढ़ गया। इसका आभास होने पर जैसे ही ब्रेक लिया कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे कैश वैन डिवाइडर से टकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.