नोएडा, अक्टूबर 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से दूध का कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हापुड़ निवासी 30 वर्षीय पवन दूध का कैंटर लेकर हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। एनआईबी चौकी के पास एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा पवन का कैंटर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पवन कैंटर के अंदर फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस में धक्का मार रहे ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कैंटर से बाहर निकाला। इसके बा...