बुलंदशहर, जून 21 -- बुलंदशहर। पुराने जीटी रोड स्थित नहर पुल के निकट एक ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौतमबुद्धनगर जनपद के थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद खेड़ा निवासी बृजपाल ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी माता का 6 जून को निधन हो गया था। 19 जून को वह परिवार के साथ वैगनआर कार से अस्थि विसर्जन के लिए गंगा घाट जा रहे थे। सुबह करीब 9:45 बजे पुराने जीटी रोड पर नहर पुल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन महिलाएं घायल शिकायत के अनुसार ट्रक तेज गति से आ रहा था और ओवरटेक करने के दौरान कार के चालक पक्ष में टक्कर...