लखनऊ, फरवरी 14 -- आउटर रिंग रोड़ पर पूरनपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से कार सवार दंपति बेटी समेत घायल हो गए। टक्कर से कार काफी दूर तक पलटते हुए रुक गई। सभी को पीजीआई के एपेक्स ट्रामॉ सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गम्भीर है। कार मालिक ने दो दिन बाद डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उदवतखेड़ा निवासी अंकित कुमार बुधवार की देर रात ससुराल से अपने घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी रूबी व पुत्री साध्वी मौजूद थी। आउटर रिंग रोड़ पर पूरनपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। अंकित ने बताया कि टक्कर से कार लगभग तीस फुट तक कई बार पलटते हुए रुक गई। एम्बुलेंस की मदद घायलों को एपेक्स ट्रामॉ सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां रूबी के सिर व जबड़े में गम्भीर चोट के चलते हालत गम्भीर है। डीसीएम चालक ...