गोपालगंज, जनवरी 23 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से ऑटो पर सवार मां-बेटी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घायलों में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा-दुबौली गांव निवासी स्व. दीपक महतो की पत्नी अनीता देवी, उनकी बेटी विभांजलि कुमारी, उसी गांव के बताशा साह के पुत्र लक्ष्मण कुमार, टेक्निवास गांव के राजेश तथा कटेया गांव के विशाल कुमार शामिल हैं। बताया गया कि अनीता देवी अपनी बेटी को इलाज के लिए ऑटो से गोपालगंज शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.