ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजन बेहाल
उन्नाव, जून 3 -- असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मौरावां मोहनलालगंज मार्ग पर कंचनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मंगलवार रात ट्रक के टक्कर मारने से ऑटो चालक की मौत हो गई। राहगीरों ने पहचान के बाद घटना की जानकारी परिजन व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क्षेत्र के जबरेला गांव के 45 वर्षीय गोविंद राजपूत पुत्र शिवपाल ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार रात मौरावां मोहनलालगंज मार्ग पर कंचनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास ट्रक ने गोविंद को टक्कर मार दी। हादसे में वह गिरकर जख्मी हो गया। देर रात जब बगल के लोगों ने उसे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दे उसके परिजनों को घटना से अवगत कराया। उसके भाई विजय कुमार ने लोगों को बताया कि भाई सुबह घर से निकल जाता और द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.