हमीरपुर, अप्रैल 22 -- मौदहा, संवाददाता। नेशनल हाईवे 34 में ई-रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलटने से चालक दबकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।मौदहा कस्बे के बाकी तलैया मुहल्ले निवासी 24 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र घासीराम ई-रिक्शा चला कर अपना भरण पोषण करता है। बुधवार दोपाहर को लक्ष्मण कस्बे से सवारी लेकर मदारपुर गाँव गया था। जहां से सवारी छोड़कर नेशनल हाईवे होते हुए मौदहा आ रहा था। तभी ग्राम नारायच के पास अज्ञात ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। जिंसमे ई-रिक्शा पलट गया और चालक दब गया। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर राहगिरों ने उसे बाहर निकाल एम्बूलेंस से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ...