ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर, सैफई रेफर
इटावा औरैया, जून 21 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में कोकपुरा के पास रविवार को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जसवंतनगर के कैस्त निवासी 32 वर्षीय शैलेंद्र सिंह अपने बीमार पिता संत कुमार का हालचाल लेने के लिए इटावा के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे कोकपुरा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा से उछलकर गिरीं बुजुर्ग समेत दो की मौत हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.