इटावा औरैया, मार्च 31 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड पर नगला बरी गांव के पास मंगलवार तड़के आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई और पलटकर सड़क पर उलट गई। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे लछवाई गांव निवासी शैलेंद्र कुमार शाक्य ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि इसी गांव के 42 वर्षीय जोंगेंद्र सिंह ठाकुर ट्रॉली पर बैठे हुए थे। दोनों किसान लछवाई गांव से आलू लेकर शहर की नवीन मंडी जा रहे थे। नगला बरी गांव के पास सैफई की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे उसने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में ...