बुलंदशहर, जून 3 -- नगर के मोहल्ला विवेक विहार निवासी प्रियांशु, चंद्रभान और शिवम मंगलवार की रात को गौतमबुद्धनगर के जेवर से कार में सवार होकर खुर्जा जा रहे थे। इसी दौरान जेवर मार्ग पर गांव फिरोजपुर के निकट ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सड़क किनारे उतर गई और कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने चंद्रभान व शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि प्रियांशु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार तीन लोग घायल उधर हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...