ट्रक की टक्कर में फर्नीचर लदा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक जख्मी
मुंगेर, जून 27 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित भूमासी पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने फर्नीचर लदा मालवाहक वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन चालक जख्मी हो गया। जख्मी चालक गिरिडीह निवासी चंद्रिका तांती ने बताया कि, गिरिडीह से फर्नीचर लादकर वाहन से हवेली खड़गपुर- बरियारपुर मुख्य मार्ग के रास्ते से होकर सहरसा जा रहा था। तभी भूमासी पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही वाहन सड़क किनारे पुलिया के नीचे गड्ढे में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाल-बाल बच गया हालांकि चोट आई है। इधर टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर को आसपास के ग्रामीणों ने धर दबोचा और इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.