उन्नाव, अप्रैल 18 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर मार्ग स्थित भुड्डा गांव चौराहा के निकट शनिवार शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने से पीछे बैठे किशोर की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक किसी तरह बाल-बाल बच गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। भिखारीपुर परसिया मजरा मितान पुरवा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय रविकुमार पुत्र श्रीकृष्ण अपने पड़ोसी विकास (16) पुत्र राम विलास को बाइक पर बिठाकर शाम घरेलू सामान खरीदने कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग स्थित भुड्डा चौराहे आया था। तभी बिल्हौर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत हादसे में बाइक पर पीछे बैठा विकास सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जबकि बाइक चालक किसी तरह बाल-बाल बच गया। रविकुमार अन्य ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.