रांची, जून 26 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रिंग रोड हाजी चौक के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेव नगर, सरना टोली कोकर निवासी 30 वर्षीय आलोक कुमार, पिता दीनानाथ प्रसाद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आलोक बाइक से हाजी चौक होते हुए तिलता की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसी दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची रातू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...